Home Featured आभूषणों की चोरी करने वाला चोर धराया, खरीदने वाले व्यापारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - May 28, 2022

आभूषणों की चोरी करने वाला चोर धराया, खरीदने वाले व्यापारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने चोरी के मामले का उदभेदन कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर। बड़ी कामयाबी हासिल की है। साथ ही चोरी का आभूषण खरीदने वाले व्यापारी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में गत 24 मई की रात शंकर कमती के घर हुई आभूषण चोरी के मामले में सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने चोरी के आरोपी युवक व आभूषण को खरीदने वाले दुकानदार को भरवाड़ा से गिरफ्तार

Advertisement

किया है। आरोपी युवक सिंहवाड़ा उत्तरी के मनोज पासवान व आभूषण दुकानदार भरवाड़ा के मुकेश ठाकुर को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी युवक के पास से आभूषण, दो हाथ घड़ी, चांदी का तीन सिक्का, तीन मोबाइल व पांच हजार कैश बरामद किया गया है।

बताया जाता है कि 24 मई की रात शंकर कमती के घर की खिड़की को खंती से तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घर वालों ने चोर को भागते हुए देख लिया था। जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच 27 मई को आरोपी युवक सिंहवाड़ा के पेट्रोल पंप पर नजर आया। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से उपरोक्त सामान बरामद किया गया। पुलिसिया पूछताछ में युवक ने बताया कि चोरी का आभूषण उसने भरवाड़ा में बेचा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने भरवाड़ा बाजार में बौका चौक से पश्चिम छापेमारी कर आभूषण दुकानदार मुकेश ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके द्वारा खरीदे गए एक जोड़ी सोना की टॉप्स भी बरामद किया है।

Share