Home Featured वट सावित्री को लेकर महिलाओं ने की पूजन सामग्रियों की खरीदारी।
Featured - मुख्य - May 29, 2022

वट सावित्री को लेकर महिलाओं ने की पूजन सामग्रियों की खरीदारी।

दरभंगा: मिथिला क्षेत्र में वट सावित्री व्रत का काफी महत्व है। महिलाएं अपने पति के दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य केलिए वट सावित्री की पूजा करती हैं। इसबार भी सोमवार को होने वाले वटसावित्री पर्व के लिए रविवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ जुटी रही। पर्व के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी के लिए लोग सुबह से ही बाजार पहुंचने लगे थे। लोगों ने पूजा-पाठ की सामग्री के अलावा कपड़ों और फलों की जमकर खरीदारी की।

बता दें कि इस पर्व में नए कपड़े और फलों का विशेष महत्व है। महिलाएं पूजन सामग्री में कपड़े के बने सत्यवान-सावित्री की मूर्ति, बांस का पंखा, लाल धागा, बांस का डलिया आदि की खरीदारी कर रही है। इसके अलावा चूड़ियों व अन्य सामग्रियों की दुकानें सजी हुई है, जहां लोग धीरे-धीरे खरीदारी करने में जुटे

Advertisement

रहे थे। इसे लेकर जिले के विभिन्न बाजारों में भीड़ जुटी रही। दरभंगा और लहेरियासराय गुदरी समेत अन्य बाजारों में भी लोगों की भीड़ देखी गयी।

बताते चलें कि वट सावित्री व्रत के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। यह योग सुबह 07 बजकर 12 मिनट से प्रारंभ होगा, जो पूरे दिन रहेगा। इस दिन सुकर्मा योग सुबह से लेकर रात 11 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस दिन व्रत पुण्य फलदायी माना गया है।

Share