
आधी रात के बाद लगी आग में कपड़े की दुकान जलकर राख, लाखों की क्षति का अनुमान।
दरभंगा: दरभंगा शहर में बुधवार को आधी रात के बाद लगी भयंकर आग में एक कपड़े की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गयी। रात के करीब डेढ़ बजे लगी आग पर पूरी तरह काबू पाने में सुबह के चार बज गए। तबतक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र अंतर्गत शिवधारा चौक के निकट अवस्थित फैशन चॉइस नामक एक कपड़े की दुकान ने आग लग गयी। स्थानीय लोगों ने जब आग की लपटें उठी देखी तो भय का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, साथ ही।अग्निशमन की टीम को भी सूचना दी गयी। अग्निशमन की टीम ने भी तत्परता दिखायी और आग पर काबू पाया जा सका।
मौके पर पहुंचे दुकान मालिक केवटी के असराहा निवासी मो0 वलीउल्लाह ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना दिख रही है। सीसीटीवी कैमरा और हार्डडिस्क भी पूरी तरह जल गया है। उन्होंने किसी बाहरी तत्व या दुश्मनी के कारण आग लगा दिए जाने की बातों से साफ इंकार किया।

