
दृष्टिबाधित एवं असहाय महिला को एसडीओ ने तत्क्षण उपलब्ध कराया नया राशन कार्ड।
दरभंगा: अनुमण्डल पदाधिकारी सदर के कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमण्डल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता द्वारा आम जनता से साक्षात्कार के क्रम में जानकारी ले रहे थे कि लाभुकों को राशन कार्ड पर खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं हो रही है।
इसी क्रम में सदर प्रखण्ड के मुरिया पंचायत निवासी सत्य नारायण चौधरी की पत्नी लीला देवी, जो दृष्टिबाधित एवं असहाय है, उनके पास राशन कार्ड उपलब्ध न होने की बात सामने आयी। इसपर अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते तत्क्षण इनके समस्या का समाधान कार्यपालक सहायक राज कुमार दास द्वारा कराकर नया राशन कार्ड निर्गत कर हस्तगत कराया गया।

