
पुलिस चेकिंग का झांसा देकर पूर्व विधायक के स्टाफ से छीने 1 लाख 80 हजार रुपये।
दरभंगा: दरभंगा में एकबार फिर छिनतई एवं लूट की घटनाएं बढ़ गयी है। इसबार तो एक नये तरह का मामला सामने आया है, जहां पुलिस जांच के नाम पर पूर्व विधायक के स्टाफ को रोककर उनसे एक लाख 80 हजार छीन लिया गया।

दरअसल, नगर थाना अंतर्गत थाना से महज चंद दूरी पर शनिवार की देर शाम गुल्लोवाडा में दुकान बंद कर पैदल लौटने के दौरान पूर्व विधायक अमरनाथ गामी के स्टाफ से रुपए भरा बैग छीनने के उद्देश्य से नकली पुलिस वाला बन कर दो बाइक पर सवार तीन बदमाश ने एक लाख अस्सी हजार रूपए छीन कर फरार हो गया। सादे लिबास का हवाला बताते हुए बदमाशों ने कहा कि गाड़ी नहीं था इसी लिए बाइक से आना पड़ा। एसा छांसा देकर लूट लिया।
वहीं, पूर्व विधायक अमर नाथ गामी ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दिया। साथ ही उन्होंने पूरी घटना को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।

