
विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएमओ डीएमसीएच शाखा द्वारा किया गया वृक्षारोपण।
दरभंगा: विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएमओ डीएमसीएच शाखा के दर्जनों छात्र- छात्राओं के साथ कई स्थानीय एवं प्रदेश के पदाधिकारियों ने मिलकर डीएमसीएच परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में पर्यावरण को प्राणियों के अनुरूप रखने के लिए पौधरोपण कर प्रदूषण से बचाव के विकल्प को महत्वपूर्ण बताया गया।

मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक सह आईएमए के सचिव डॉ आमोद झा ने जहां निरंतर जंगलों के घटते अनुपात पर चिंता व्यक्त की, वहीं पौधरोपण से होने वाले लाभ पर अपने विचार रखे।
पौधरोपण अभियान में एनएमओ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार झा, जिलाध्यक्षा डाॅ. शीला साहु, वरिष्ठ सदस्य डॉ. आमोद कुमार झा, डॉ. देवन्त, डाॅ. अर्पित, डाॅ. अभिषेक के साथ ही दर्जनों मेडिकल छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

