
मानसून के आगमन पर देर शाम हुई बारिश ने तपती गर्मी से दिलायी राहत।
दरभंगा: लगातार बढ़ती गर्मी के बीच बुधवार को भी दिन भर मौसम का मिजाज गर्म रहा। हालांकि कई बात बादल छाये और हल्की हवा भी चली।
हालांकि लोगों को दिन भर तेज गर्मी का सामना करने के बाद देर शाम थोड़ी राहत मिली। मानसून के आगमन के शुरुआत में शाम होते ही आसमान में बादल छा गए एवं पूरवा हवा बहने लगी। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। शाम में पहले बूंदाबांदी शुरू हुई। उसके बाद कुछ देर के लिए तेज बारिश भी हुई। इस बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत दिलायी।

तापमान की बात करें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसमें भी सामान्य तापमान से करीब आधा डिग्री बढ़ोतरी देखने काे मिला। दिन में पुरवा हवा की रफ्तार करीब 9 किमी. प्रति घंटा रही।

