Home Featured तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट शुरू।
Featured - मुख्य - June 17, 2022

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट शुरू।

दरभंगा: लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान के इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट शुरू हो गया। इसमें कई जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दरभंगा में इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है।

Advertisement

इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य अकबर राजा ने कहा कि यहां प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है युवाओं को उचित अवसर देने की। उन्होंने कहा कि दरभंगा के युवा देश-दुनिया में यहां का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम लोग यहां इससे बड़ा आयोजन भी करेंगे।

Share