Home Featured लोजपा (रामविलास) ने किया संगठन विस्तार।
Featured - मुख्य - June 22, 2022

लोजपा (रामविलास) ने किया संगठन विस्तार।

दरभंगा: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा लगातार पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को लोजपा (रा) जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष देवेंद्र झा ने पंचायत संगठन का विस्तार किया।

संगठन विस्तार के दौरान उन्होंने उगन यादव को तारडीह प्रखंड के प्रधान महासचिव, राधेश्याम शर्मा को बहादुरपुर का महासचिव और राजकुमार पासवान को बिरौल प्रखंड का प्रधान महासचिव मनोनीत किया। इसके अलावा गौड़ाबौराम के प्रखंड प्रधान महासचिव रामाकांत पासवान को बनाया। इस मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष अब्बास चांद, प्रधान महासचिव रमाकांत पासवान और बिरौल के प्रखंड अध्यक्ष बालकृष्ण आचार्य उपस्थित थे।

Advertisement

मनोनीत सभी पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष श्री झा के नेतृत्व में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन को बूथ स्तर तक ले जाकर पार्टी को मजबूत करने की बात कही। जिला मीडिया प्रभारी अमरेश राठौर ने सभी को शुभकामनाएं दी।

Share