Home Featured जेवर एवं नकद लेकर प्रेमी के साथ भागी नवविवाहिता।
Featured - मुख्य - June 22, 2022

जेवर एवं नकद लेकर प्रेमी के साथ भागी नवविवाहिता।

दरभंगा: एक नवविवाहिता द्वारा जेवर व नकद लेकर प्रेमी के साथ भाग जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर रतनपुर निवासी महिला के पति ने जाले थाना क्षेत्र के मलिकपुर निवासी दीपक राउत व साधु शरण साह पर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

Advertisement

पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि 11 मई को उसकी शादी सीतामढ़ी जिला के बखुरा थाना क्षेत्र के बठौल गांव में हुई थी। शादी के बाद उसका संबंध अच्छा चल रहा था। गत 31 मई को वह सूरत चला गया। उसकी अनुपस्थिति में पत्नी द्वारा किसी लड़के से फोन पर बातचीत करने की जानकारी मिली। छानबीन से ज्ञात हुआ कि पत्नी का दीपक राउत से शादी के पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसपर अपनी पत्नी को डांटा और समझाया कि यह गलत है। पर साधु शरण साह के बहकाने पर 14 जून को पत्नी घर से सोने के छह भर के आभूषण, 30 हजार रुपये मूल्य का डायमंड का रिंग, 75 हजार रुपये नकद व कई कीमती सामान लेकर प्रेमी के साथ घर से फरार हो गयी।

Share