Home Featured देर रात तीन घंटे तक जलता रहा ट्रांसफार्मर, सूचना के वाबजूद सोता रहा विभाग।
Featured - मुख्य - July 1, 2022

देर रात तीन घंटे तक जलता रहा ट्रांसफार्मर, सूचना के वाबजूद सोता रहा विभाग।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: विद्युत विभाग के कर्मी इन दिनों बिल वसूली और जबरन प्रीपेड स्मार्ट मीटर थोपने में पूरी तत्परता दिखा रहे हैं। पर भारी वसूली के बाबजूद सुरक्षा मानकों पर विभाग फिसड्डी साबित हो रहा है। इसी का एक और नमूना बीती रात सामने आया जब विधुत विभाग के सहायक विधुत अभियंता और कनीय विधुत अभियंता के लापरवाही के कारण बिजली के ट्रांसफार्मर में लगभग तीन घण्टे तक आग लगी रही और सूचना के बाबजूद विभाग सोता रहा।

दअरसल, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल दरभंगा (शहरी) और दोनार शाखा दरभंगा (शहरी) के लापरवाही और मेंटेनेंस के अभाव मे गुल्लोबाड़ा फीडर के भगवानदास मुहल्ला अवस्थित जेपी चौक के निकट ट्रांसफार्मर मे बीती रात आग लगने के कारण लगभह 3 घंटे तक विधुत आपूर्ति बंद रहा। लोग गर्मी मे परेशान रहे।

Advertisement

लोगों का कहना था कि विभाग को सूचना देने के बाबजूद तीन घंटे तक ट्रांसफर्मर जलता रहा और विभाग चैन की नींद सोता रहा।

Share