Home Featured प्रशिक्षु सिपाहियों का पारण परेड समारोह आयोजित।
Featured - मुख्य - July 1, 2022

प्रशिक्षु सिपाहियों का पारण परेड समारोह आयोजित।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शहर के लहेरियासराय अवस्थित बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र सह पुलिस केंद्र द्वारा स्थानीय नेहरू स्टेडियम में प्रशिक्षु सिपाहियों का पारण परेड समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में मिथिला क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ललन मोहन प्रसाद उपस्थित थे। मुख्‍य अतिथि का वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने पुष्‍पगुच्‍छ एवं स्‍मृति चिह्न देकर स्‍वागत किया।

स्‍वागत समारोह के बाद सलामी की कारवाई की गई, इसके बाद पारण परेड की कारवाई प्रारंभ की गई। तत्पश्चात प्रशिक्षुओं के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद पुलिस महानिरीक्षक ने मौके पर उपस्‍थित प्रशिक्षुओं का अपने संबोधन से हौसला अफजाई किया। देशभक्ति के लिए आतुर इन जवानों का परेड देखने लायक था।

पारण परेड में जवानों को संबोधित करते हुए आईजी ने कहा कि देशभक्ति का जुनून आपके अंदर है। सभी की नजरों में एक अच्छी छवि पुलिस की बनें, यह आपके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि आप आज से बिहार पुलिस के अंग बन रहे है। कड़ी मेहनत व प्रशिक्षण के बाद आपको पुलिस में आने का गौरव प्राप्त हो रहा है। वहीं एसएसपी ने भी पूरे मनोयोग से ड्यूटी करने की अपील की।

Advertisement

परेड खत्म होने के बाद नवनियुक्त जवानों की खुशी का ठिकाना नहीं था। वे खुशी से झूम रहे थे। जश्न का माहौल परेड खत्म होते ही मैदान में ही शुरू हो गया था। सभी जवानों के अभिभावकों की आखों में खुशी के आंसू छलक रहे थे।

बताते चलें कि मधेपुरा, बगहा, जमुई, भागलपुर के नाथनगर से आए 198 सिपाहियों के प्रशिक्षण का 210 दिन पूर्ण हुआ। यहां उन्हें कुशल प्रशिक्षण दिया गया। सबसे ज्यादा प्रशिक्षु सिपाही बगहा से थे जिनकी संख्या 158 थी। वहीं , जमुई से 26, मधेपुरा से 13 एवं नाथनगर से मात्र एक ने अपनी उपस्थिति से नेहरू स्टेडियम को अद्भभुत ऊर्जान्वित कर रखा था। यह सभी आज के बाद सिपाही बन चुके हैं। जिस जिला बल से आए थे , उसी जिले में इन्हें लौटना है। यह परेड पुलिस लाइन में होना था, लेकिन बारिश से मैदान गीला होने के कारण यह परेड नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुआ।

Share