
राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से जिले के 36 विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को डीएम ने किया पुरस्कृत।
दरभंगा: राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के लिए पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी, दरभंगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी सह अध्यक्ष, राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, राजीव रौशन की अध्यक्षता में किया गया।
सर्वप्रथम बिहार शिक्षा परियोजना, परिवार के द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक एवं अभियंतागण का अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात् डीपीओ (प्रारम्भिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा) इन्द्र कुमार कर्ण द्वारा जिलाधिकारी सह अध्यक्ष, राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, दरभंगा को पुरस्कार वितरण करने के लिए अनुरोध किया गया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, 2021-22 के लिए विद्यालयों द्वारा पंजीकरण करते हुए मूल्यांकन कर विद्यालयों में मूल-भूत सुविधाओं की वर्त्तमान स्थिति को पोर्टल पर अपलोड करना था।
जिसका भौतिक सत्यापन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमिटी के नेतृत्व में प्रखण्ड साधन सेवी एवं अभियंताओं द्वारा विद्यालयों में जाकर किया गया। जिसमें विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जाँचोपरान्त पोर्टल पर डाला गया। तत्पश्चात् राज्य कार्यालय द्वारा पोर्टल पर सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों की सूची अपलोड किया गया, जिसमें से ओवर ओल कार्यों के लिए 08 विद्यालय तथा कैटेगरी वाइज कार्यों के लिए 28 विद्यालय का चयन किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में उक्त सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कर्यों में योगदान देने के लिए जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
ओवर ओल कार्यों के लिए 08 विद्यालयों में मध्य विद्यालय चक्का, संत रामेश्वर सेन्ट्रल स्कूल भरवाड़ा, मध्य विद्यालय मनौरा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरिहरपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय औराही, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परसरमा, मध्य विद्यालय विष्णुपुर चौगामा एवं बहेड़ा पब्लिक स्कूल बहेड़ा को उत्कृष्ट कार्या के लिए पुरस्कृत किया गया।
कैटेगरी वाइज कार्यों के लिए 28 विद्यालय में बहेड़ा पब्लिक स्कूल बहेड़ा को, मध्य विद्यालय बिठौली, मध्य विद्यालय मखनाही, मध्य विद्यालय विष्णुपुर चौगामा, मध्य विद्यालय मनोरा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बहादुरपुर, मध्य विद्यालय देवरी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रामनगर, प्लस +2 बीकेडी बालक उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय सौतिया, हैरो इग्लिश स्कूल, मध्य विद्यालय चक्का, राजकृत बासुदेव मिश्रा उच्च विद्यालय सिमरी, बंशीदास गर्ल्स मध्य विद्यालय जीएन गंज, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कर्जापट्टी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय घोरदौड़, डीएभी पब्लिक स्कूल सारामोहनपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नैनाघाट, उर्दू मध्य विद्यालय माधोपुर, मध्य विद्यालय लहवार,उर्दू को पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार वितरण के उपरान्त संवाददाता को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के 36 विद्यालयों के शिक्षकों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे सभी विद्यालयों को स्वच्छता और उच्च स्तर के मापदण्ड स्थापित करने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि दरभंगा जिले के विद्यालयों में इतनी अच्छी व्यवस्था है और यहाँ जो अच्छा कार्य किये हैं, उनमें कुछ विद्यालयों लगभग 14 को राज्य स्तर पर भी पुरस्कार मिलने वाला है।
उक्त अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी विभा कुमारी, डीपीओ(प्रारम्भिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा) इन्द्र कुमार कर्ण, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी 36 विद्यालय के शिक्षकगण एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

