Home Featured एसबीआई पटना सर्किल के पच्चासवें स्थापना दिवस पर दरभंगा मुख्य शाखा में चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन।
Featured - मुख्य - July 1, 2022

एसबीआई पटना सर्किल के पच्चासवें स्थापना दिवस पर दरभंगा मुख्य शाखा में चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शुक्रवार को लहेरियासराय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दरभंगा मुख्य शाखा के 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मुफ्त स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान केयर किलकारी आईवीएफ सेंटर के डॉक्टर मिथलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों टीमों द्वारा बैंक में उपस्थित कर्मियों एवं आगंतुक ग्राहकों को मुफ्त स्वास्थ परीक्षण कर दवाई भी मुफ्त में दी गई।

Advertisement

वहीं शिविर के दौरान बैंक के रीजनल मैनेजर एनके झा ने बताया कि आज एसबीआई के पच्चासवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया। वहीं बैंक द्वारा स्वास्थ बीमा का लाभ भी लोगों को बताया गया।

वहीं चिकित्सक मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ परिक्षण के साथ साथ लोगों को छोटी छोटी बीमारियों से अपने आपको कैसे बचाया जाए और किस तरह से सुरक्षित रखा जाए, एवं शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैसे मजबूत किया जाए इस पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

Share