Home Featured दरभंगा में निकाली गई श्री मिथिला जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव।
Featured - मुख्य - July 1, 2022

दरभंगा में निकाली गई श्री मिथिला जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव।

दरभंगा: शुक्रवार को मिथिला जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ श्री जगन्नाथ मंदिर बरहेता से शुरू लहेरियासराय के विभिन्न मार्ग को होते हुए पुनः मंदिर में स्थापित किया गया।

इस दौरान श्री मिथिला जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष आचार्य मुनेंद्र मिश्र ने कहा कि जगन्नाथपुरी के तरह ही यहां प्रत्येक वर्ष भगवान श्री जगन्नाथ जी, श्री बालाजी एवं देवी सुभद्रा की मूर्ति मंदिर से निकाला कर विधिवत रथ पर सवार हो भक्तों के कल्याण हेतु बाहर निकलते है।

Advertisement

कार्यक्रम में भक्तों द्वारा जगत कल्याण हेतु श्री हरि नाम संकीर्तन होता है जिसमें भक्तजन भजन गाते हैं नृत्य करते है एवं भगवान को रिझाते हैं।

 इस दौरान रमेश चंद्र झा, कैलाश झा, शिवम् कर्ण, राम उदय, राजीव कुमार, श्याम कुमार, गोनू दास आदि प्रमुख रूप से रथ यात्रा के आयोजन में लगे रहे।

Share