Home Featured 10 साल की मासूम के साथ हैवानियत का मामला आया सामने, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - July 1, 2022

10 साल की मासूम के साथ हैवानियत का मामला आया सामने, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा जिले में जहां आपराधिक घटनाओं से लोग त्रस्त थे, वहीं अब दुष्कर्म जैसे घृणित कृत्य के मामले भी सामने आने लगे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे पुलिस का डर अपराधियों में खत्म हो गया है। डर शायद केवल बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों में बचा है, क्योंकि जगह जगह पुलिस यदि पूरी मुस्तैदी से कोई कार्य करती दिखती है, तो वह है हेलमेट चेकिंग। इसके अतिरिक्त बाकी ऊर्जा दारू की खोज में ही लगा दिखता है। यही कारण है कि अपराधियों में पुलिस का भय खत्म होता जा रहा है।

ताजा मामले में एक 65 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दस साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पतोर ओपी क्षेत्र उघरा निवासी प्रभाकर झा के विरूद्ध महिला थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

इस संबंध में जिले के पतोर ओपी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दस वर्ष की पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बच्ची गाछी में आम तोड़ने गयी थी। इसी दौरान आरोपी प्रभाकर झा द्वारा उसे बहलाकर अपने घर ले जाया गया और उसके साथ घिनौनी हरकत की गयी। बच्ची किसी तरह दौड़ कर अपने आंगन आयी और परिजनों को पूरी बात बतायी।

Advertisement

घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर महिला थानाध्यक्ष ने खुद भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं पतोर ओपी की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Share