Home Featured मिथिला विश्वविद्यालय के बीएड पार्ट वन 2021-23 सत्र का परीक्षाफल प्रकाशित।
Featured - मुख्य - July 1, 2022

मिथिला विश्वविद्यालय के बीएड पार्ट वन 2021-23 सत्र का परीक्षाफल प्रकाशित।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के बीएड पार्ट वन 2021-23 सत्र के परीक्षाफल का प्रकाशन किया गया। विश्वविद्यालय के 4 जिलों के 33 कॉलेजों के कुल 3714 छात्रों में से 3599 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, जबकि 03 प्रमोटेड, 02 अनुत्तीर्ण, 90 छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग है और 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।

परीक्षा नियंत्रक डॉ आनंद मोहन मिश्र ने कहा कि छात्रों के परीक्षा परिणाम उनके संबंधित महाविद्यालयों में भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि बीएड पार्ट-2 2020- 22 सत्र के परीक्षार्थियों की परीक्षा चारों जिलों- दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर 12 जुलाई, 2022 से प्रारंभ की जा रही है।

Advertisement

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो मुश्ताक अहमद ने कहा कि उक्त बीएड पार्ट वन के परीक्षा का परिणाम 31 जुलाई तक देना था, परंतु विश्वविद्यालय ने तत्परता दिखाते हुए आज 1 जुलाई को ही परीक्षा परिणाम प्रकाशित कर दिया है। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई 2022 से प्रारंभ हो रही बीएड सत्र 2020- 22 की अंतिम परीक्षा का भी रिजल्ट अगले अगस्त माह में प्रकाशित कर दिया जाएगा। प्रो अहमद ने बताया कि कुलपति प्रो एसपी सिंह का निर्देश है कि सत्र 2020-22 की परीक्षा समाप्ति के बाद त्वरित गति से मूल्यांकन कराया जाए और उसका परीक्षा परिणाम शीघ्र प्रकाशित किया जाए, क्योंकि बिहार में विद्यालय शिक्षकों की जो बहाली होनी है, उसमें इस विश्वविद्यालय के छात्रों को भी शिक्षक बनने का अवसर मिल सके।

ज्ञातव्य है कि बिहार में मिथिला विश्वविद्यालय का बीएड सत्र पूर्णत: नियमित है, जिसका लाभ शिक्षक बहाली में छात्र- छात्राओं को मिल रहा है।

Advertisement

कुलसचिव ने परीक्षा नियंत्रक एवं उनकी पूरी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया तथा सभी सफल छात्रों को भी बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Share