
Home Featured इग्नू के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि की गयी विस्तारित।
इग्नू के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि की गयी विस्तारित।
दरभंगा: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में जुलाई 2022 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि जो 30 जून निर्धारित थी उसे अब विस्तारित करते हुए 15 जुलाई तक कर दी गई है। स्नातक एवं स्नातकोत्तर के जिन छात्र-छात्राओं का पुनः पंजीकरण अभी तक जुलाई 2022 सत्र में नहीं हुआ है वे इस बढ़ी हुई तिथि का लाभ ले सकते हैं और अंतिम तिथि 15 जुलाई से पूर्व अपना पुनः पंजीकरण करा सकते हैं।

उपरोक्त जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र के वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ शंभूशरण सिंह ने शुक्रवार को दी है।

