Home Featured ट्रक ड्राइवर एवं खलासी को मारपीट कर लूटने के मामले में तीन गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - July 1, 2022

ट्रक ड्राइवर एवं खलासी को मारपीट कर लूटने के मामले में तीन गिरफ्तार।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: लगातार बढ़ते अपराध की घटनाओं के बीच दरभंगा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कांड दर्ज होने के 72 घण्टे के अंदर ट्रक ड्राइवर एवं खलासी से मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिरों हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 3 दिन पहले देर रात नगर थानाक्षेत्र के गुल्लोबाड़ा स्थित आम मंडी में सहारनपुर से आये ट्रक ड्राइवर गुलजार एवं खलासी सोनू साह को कुछ नकाबपोश बदमाशो ने देशी कट्टा दिखाकर ट्रक से उतार कर मारपीट किया एवं चाकू भी मारकर जख्मी कर दिया। साथ ही उनके पास से तीन मोबाइल तथा दो हजार रुपये भी छीन लिए थे।

Advertisement

शुक्रवार को नगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार ने इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया गिरफ्तार तीनो अपराधियों की पहचान नगर थानाक्षेत्र के शिवाजीनगर निवासी साजन कुमार, सूरज मंडल एवं राजा सहनी के रूप में की गयी है। इनके पास से एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। इसके अलावा 7 मोबाइल भी मिले जिनमे 3 लूटे गए मोबाइल भी शामिल थे।

Share