Home Featured जिला स्तरीय आधा दर्जन प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 7 प्रधान लिपिक एवं 60 लिपिकों का हुआ तबादला।
Featured - मुख्य - July 1, 2022

जिला स्तरीय आधा दर्जन प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 7 प्रधान लिपिक एवं 60 लिपिकों का हुआ तबादला।

दरभंगा: जिला स्तरीय करीब आधा दर्जन प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना गुरुवार शाम को जारी हुई। इसे लेकर जिला मुख्यालय में अधिकारियों के बीच जिज्ञासा बनी हुई थी। हालांकि किस अधिकारी की पोस्टिंग कहां होने वाली है, इसकी भनक उन्हें लग चुकी थी, इसके बावजूद वे अधिसूचना की प्रतीक्षा में थे। इसके साथ ही डीएम राजीव रौशन ने भी एक ही कार्यालय में लंबी अवधि से पदस्थापित विभिन्न कार्यालयों के सात प्रधान लिपिकों का कार्यहित में स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। उन्होंने करीब 60 लिपिकों के स्थानांतरण का आदेश भी जारी कर दिया है।

राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर जिला भू -अर्जन अधिकारी अजय कुमार का स्थानांतरण बेगूसराय कर दिया। पूर्वी चंपारण के डीएलओ विजय कुमार को दरभंगा का डीएलओ बनाया गया है। भूमि सुधार उप समाहर्ता सादुल हसन खां का स्थानांतरण हथुआ, गोपालगंज कर दिया गया है। इनकी जगह पूर्वी चंपारण के डीसीएलआर राकेश रंजन को स्थानांतरित किया गया है।

वहीं बिरौल के डीसीएलआर रवि प्रसाद चौहान का तबादला वैशाली के महनार किया गया है। खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जिला आपूर्ति अधिकारी अजय कुमार का स्थानांतरण सीतामढ़ी के डीएसओ के पद पर किया है। वहीं, परिवहन विभाग ने अधिसूचना जारी कर डीटीओ रवि कुमार का स्थानांतरण नालंदा कर दिया है। समस्तीपुर के डीटीओ राजेश कुमार को दरभंगा का डीटीओ बनाया है। अधिकारियों के स्थानांतरण की खबर से कलेक्ट्रेट परिसर में चर्चा का माहौल गर्म रहा। उधर, पंचायती राज विभाग ने जिले के तीन प्रखंडों के पंचायती राज अधिकारियों का तबादला कर दिया। केवटी में पदस्थापित बीपीआरओ प्रभाकर झा का तबादला पूर्वी चंपारण के रक्सौल में किया गया है। सुपौल में पदस्थापित जयप्रकाश मंडल को केवटी स्थानांतरित किया गया है। तारडीह में पदस्थापित बीपीआरओ प्रेम प्रकाश का स्थानांतरण मुजफ्फरपुर जिलांतर्गत मोतीपुर किया गया है। इनकी जगह पटना में पदस्थापित खगेन्द्र मोहन को लाया गया है। बिरौल में पदस्थापित बीपीआरओ विभा रानी का तबादला बेगूसराय के वीरपुर में किया गया है। उधर, वैशाली के डीईओ समर बहादुर सिंह को दरभंगा का नया डीईओ बनाया गया है। दरभंगा की डीईओ विभा कुमारी को उप निदेशक, उच्च शिक्षा बनाया गया है।

Advertisement

राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने बहेड़ी के प्रभारी सीओ अवधेश प्रसाद का तबादला बेगूसराय में प्रभारी सहायक बंदोबस्त अधिकारी के पद पर किया है। किरतपुर के प्रभारी सीओ सतीश कुमार का तबादला बांका जिला किया गया है। हनुमाननगर के प्रभारी सीओ कैलाश कुमार का स्थानांतरण दरभंगा सदर प्रखंड के सीओ पद पर हुआ है। सदर प्रखंड के सीओ इंद्रासन साह हनुमाननगर के प्रभारी सीओ बनाए गए हैं। वहीं बेनीपुर के सीओ भुवनेश्वर झा का तबादला समस्तीपुर जिलांतर्गत वरिसनगर सीओ के पद पर किया गया है।

Share