Home Featured अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर लूटे रुपये एवं लैपटॉप।
Featured - मुख्य - July 4, 2022

अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर लूटे रुपये एवं लैपटॉप।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: एकबार फिर अपराधियों ने बढ़े हुए हौसले का परिचय देते हुए एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर उनसे एक लाख रुपये एवं एक लैपटॉप लूट लिया। घटना जिले के मोरो थानाक्षेत्र के रतनपुरा चौर के निकट की बतायी जाती है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोरो थानाक्षेत्र के सरैया रतनपुरा के रहने वाले एहसान रजा अपने घर पर इलाहाबाद बैंक का सीएसपी चलाते हैं। वहां से उनका बैंक की शाखा में नगद लेकर आना जाना लगा रहता है। सोमवार की शाम भी वह बैंक से एक लाख रुपये लेकर लौट रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों द्वारा उनका पीछा किया गया। रतनपुरा चौर में सुनसान जगह देखकर उन्हें रोक को पिस्तौल की नोक पर उनसे पैसा एवं लैपटॉप छिनने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उनलोगों ने गोली चला दी। गोली उनके बाएं हाथ के आरपार हो गयी। इससे उनके हाथ की हड्डी टूट गयी।

घटना की सूचना एहसान रजा द्वारा मोरो थाना को देने के बाद वे अपना इलाज कराने डीएमसीएच पहुंचे। डीएमसीएच पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार शुरू किया गया।

Share