
पावर कट के कारण ढाई घंटे तक रास्ते में रुकी रही हमसफ़र एक्सप्रेस, बिना बिजली ट्रेन में बिलबिलाते रहे यात्री।
दरभंगा: ट्रेनों की संख्या और किराये भले तेजी से बढ़े हों, पर सुरक्षा में कमी अक्सर दिख जाती है। दरभंगा – समस्तीपुर रेल लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण के बाद सुविधा बढ़ने की उम्मीद थी। पर मंगलवार के सुबह की घटना से यात्रियों को डरा दिया और सोचने पर मजबूर कर दिया।
दरअसल दरभंगा जंक्शन से नई दिल्ली केलिय सुबह 6:30 बजे खुलने वाली ट्रेन संख्या 02569 हमसफर एक्सप्रेस लहेरियासराय और थलवारा स्टेशन के बीच करीब ढाई घण्टे रुकी रही। इस दौरान इस प्रखंड गर्मी में सुनसान जगह पर रुकी ट्रेन की बिजली भी कट गयी। एसी और पंखे पूरी तरह बंद हो गए। बताया जाता है कि अचानक पावर कट हो जाने के कारण ऐसा हुआ। बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलायें सभी गर्मी में बिलबिला रहे थे। एक तो ट्रेन सुनसान जगह रुकी थी, ऊपर से हमसफ़र एक्सप्रेस में पेंट्री कार की सुविधा भी नही होती। ऐसे में बच्चों की स्थिति ज्यादा दयनीय थी।

करीब ढाई घंटे तक रुके रहने के बाद ट्रेन रवाना हुई। इसके बाद रेल परिचालन सामान्य हुआ। इस दौरान रेलवे के अधिकारी केवल तकनीकी समस्या होने की बात रटते रहे। कब तक ठीक होगा, यह भी कोई बता नही रहे थे। बहरहाल, इस घटना ने कहीं न कहीं इस रेल लाइन पर रेल यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिन्ह तो जरूर लगा दिया है।

