
स्थापना दिवस पर राजद ने चलाया विशेष सदस्यता अभियान।
दरभंगा: जिला राजद द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस पर मंगलवार को शहर में विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान के दरभंगा जिला प्रभारी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में लोगों को सदस्यता दिलायी गयी।
इसमें प्रदेश महासचिव उदय शंकर चौधरी, सुनीति रंजन दास, बदरे आलम बदर, युवा राजद उपाध्यक्ष भोलू यादव, महानगर प्रधान महासचिव सचिन राम, महानगर अध्यक्ष रामा शंकर सहनी आदि का योगदान रहा। मौके पर जिलाध्यक्ष उमेश राय भी थे।

उधर, राजद के स्थापना दिवस पर पंडासराय में उदय शंकर यादव की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान जलाया गया। उन्होंने कहा कि दो सौ से अधिक लोगों ने राजद की सदस्यता ली है। मौके पर समस्तीपुर विधायक सह दरभंगा के प्रभारी अख्तरुल इस्लाम शाहीन भी थे। उदय शंकर यादव ने कहा कि भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के नेता अजय पूर्वे सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजद की सदस्यता ली है।
मौके पर राजद के प्रदेश सचिव सुभाष यादव, नंद किशोर राय, शिव कुमार यादव, नीरज कुमार यादव, मो. जुबेर आलम, समीर अल्फाज आदि मौजूद थे। उधर, वार्ड 45 नवटोलिया में प्रदेश महासचिव सुनीति रंजन दास की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया। मौके पर अशोक पासवान, सोनू पासवान, बिट्टू पासवान, सानू राज, सूरज साह, विक्रम राम, रूपेश चौधरी, सत्यनारायण राय, शुभम कुमार आदि थे।

