
मामलों के निष्पादन में रुचि नहीं लेने वाले थानाध्यक्षों एवं अनुसंधानकों को एसएसपी ने चेताया।
दरभंगा: दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से थानाध्यक्षों के साथ वर्चुअल मीटिंग किया। इस दौरान एसएसपी सुस्ती बरतने वालो पर खासे आक्रोशित दिखे। उन्होंने ऐसे थानाध्यक्षों की जमकर क्लास लगायी। खासकर मामलों के निष्पादन में रुचि नहीं लेने वाले थानाध्यक्ष और अनुसंधांको को चेतावनी देते हुए उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि लंबित मामलों का निष्पादन जल्द नही करेंगे तो प्रोसिडिंग शुरु किया जाएगा। इसलिए मामलों में कोर्ट से वारंट प्राप्त कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करे। अगर काम करने में कोई दिक्कत होती है तो उन्हें बताए। पुलिसिंग ऐसी होनी चाहिए की दोषी को भय हो और निर्दोष अपने आप को सुरक्षित महसूस करे।
इसके अलावा विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर भी उन्होंने कई निर्देश दिया। साथ ही आगामी बकरीद पर्व को देखते हुए गांवों एवं मुहल्लो में भी गश्ती तेज करने का निर्देश दिया । उन्होंने इस दौरान संवेदनशील जगहों पर नजर बनाए रखने और खुफिया तंत्र को मजबूत करने की बात कही।

एसएसपी ने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर नजर रखने और अपवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगाह रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील लोगो से करने की बात कही।

