Home Featured रविवार को दरभंगा आएंगे उपमुख्यमंत्री, महाराजी पुल के शिलान्यास के साथ कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग।
Featured - मुख्य - July 8, 2022

रविवार को दरभंगा आएंगे उपमुख्यमंत्री, महाराजी पुल के शिलान्यास के साथ कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग।

दरभंगा: शहर के बागमती नदी के पश्चिमी भाग के बड़ी आबादी को अब राहत मिलने के आसार निश्चित हो गए है। रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद की ओर से महाराजी पूल के निर्माण को लेकर शिलान्यास किया जाएगा। शुक्रवार को महाराज जी पुल निर्माण के शिलान्यास स्थल का नगर विधायक संजय सरावगी ने जायजा लिया तथा स्थल निरीक्षण के क्रम में पुल निर्माण निगम के अधिकारियों से स्थल पर ही जानकारी ली। इस पुल के निर्माण से रत्नोपट्टी, शुभंकरपुर, चतरिया, तरौणी आदि क्षेत्रों के तकरीबन 50 हजार से ऊपर की आबादी से लाभ मिलेगा। शुभंकरपुर निवासी भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा ने कहा कि इस पूल निर्माण को लेकर सभी मे हर्ष के माहौल में है।

Advertisement

वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद महराजी पुल के उदघाटन के साथ साथ रविवार को दरभंगा में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पटना से 6.30 बजे सड़क मार्ग से चलकर 8.45 बजे पूर्वाहन भाजपा जिला कार्यालय शिवधारा के पास दरभंगा के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। वही 9.15 बजे भाजपा कार्यालय पर पहुंचेंगे। 9.30 बजे महाराजी पुल के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होना सुनिश्चित है। 10.25 बजे नगर निगम परिसर में नगर विकास विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके उपरांत 11.45 बजे समाहरणालय के सभाकक्ष में नगर विकास विभाग, राजस्व संग्रहण एवं विकासात्मक कार्यक्रमों की जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। वही 1 बजे नगर विधायक संजय सरावगी के आवासीय कार्यालय पर भी जाना निर्धारित है। फिर 1.45 बजे रहिका होकर बेनीपट्टी के लिए प्रस्थान करेंगे। फिर संध्या 5 बजे जीएम रोड स्थित होटल महाराजा के सभागार में प्रमंडलीय चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। फिर 7 बजे दरभंगा से पटना के लिए मुजफ्फरपुर होते हुए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे।

Share