Home Featured मंत्री ने मृतकों के परिजनों को सौंपा चेक।
Featured - मुख्य - July 8, 2022

मंत्री ने मृतकों के परिजनों को सौंपा चेक।

दरभंगा: बिहार के श्रम संसाधन व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सह जाले के विधायक जीवेश कुमार शुक्रवार को सिंहवाड़ा प्रखंड के रामपुरा पंचायत के मिर्जापुर जगनी पहुंचे। वहां डूबने से चार मासूम छात्र की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही चारों के परिजनों को चार – चार लाख रुपये का चेक सौंपा। चेक लेते हुए सभी मृतक के पिता भावुक होकर रोने लगे। मंत्री ने ढांढ़स बंधाते हुए सभी को शांत कराया। उन्होंने कहा कि अनहोनी को कोई नहीं टाल सकता प्राकृतिक आपदा कब व किसके साथ होगा, यह सिर्फ प्रकृति को ही पता होता है। इस अल्प राशि से पुत्र की भरपाई तो नहीं की जा सकती है, लेकिन यह जिंदगी जीने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार का आपदा प्रबंधन विभाग असहाय की मदद के लिए हर समय तैयार है।

मंत्री ने मृतक छात्र मोप सज्जाद के पिता मुख्तार अंसारी, स्व0 निसार की माता अमीना खातून, स्व0 नफीस आलम के पिता नुर आलम व मो0 जावेद अंसारी की माता गुलशन खातून को चार चार लाख का चेक सौंपा।

Advertisement

मौके पर बीडीओ डॉ शशिप्रकाश , सीओ चौधरी बसंत कुमार सिंह, प्रमुख पुष्पा झा, उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश ठाकुर, मुखिया पप्पू चौधरी आदि उपस्थित थे।

Share