Home Featured बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य धराये, चोरी की दो बाइक भी बरामद।
Featured - मुख्य - July 12, 2022

बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य धराये, चोरी की दो बाइक भी बरामद।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना की पुलिस ने दो बाइक चोरों को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये दोनों अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के सदस्य बताये जाते हैं।

इस कारवाई को अंजाम देने वाले लहेरियासराय थाना के एसआई विनय कुमार ने बताया कि गत अप्रैल महीने में बेंता से बंगाली टोला निवासी मदन मोहन कुमार की ग्लैमर बाइक चोरी हो गयी थी। इसी कांड का अनुसंधान करने के क्रम में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डीह छपरार गांव से विक्रम पासवान और असगांव से नीरज पासवान को गिरफ्तार कर मंगलवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि विक्रम के पास से अपाची तथा नीरज के पास से होंडा साइन बाइक बरामद किया गया है। यह दोनो गाड़ी भी चोरी का है, इसके कागजातो का विवरण निकला जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि चोरी की गाड़ियों को मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मरिया कमलाबारी निवासी ललित सहनी के हाथों बेचता है। पुलिस ललित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share