Home Featured सिधौली पंचायत में कचरा प्रबन्धन कार्य का हुआ शुभारंभ।
Featured - मुख्य - July 24, 2022

सिधौली पंचायत में कचरा प्रबन्धन कार्य का हुआ शुभारंभ।

दरभंगा: जिले के हायाघाट प्रखंड के सिधौली पंचायत में रविवार को कचरा प्रबंधन कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया नागेश्वर दास एवं बीडीओ रागिनी साहू ने कचरा प्रबंधन केलिए लगाए गए ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सभी वार्डो के वार्ड सदस्य एवं कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Advertisement

बीडीओ श्रीमती साहू ने बताया कि पंचायत के सभी 14 वार्डों में हर घर से कचरा उठाव शुरू हो गया है। सभी घरों से गीला कचरा एवं ठोस कचरा का उठाव किया जाएगा। सभी वार्डो केलिए अलग अलग ई रिक्शा दिया गया है। साथ ही इन गाड़ियों के साथ एक एक स्वच्छता कर्मी भी रहेंगे। गीला कचरा एवं सूखा कचरा अलग अलग रखने केलिए सभी घरों में दो दो डस्टबीन का वितरण किया गया है।

बीडीओ श्रीमती साहू ने कहा कि सरकार की यह अच्छी योजना है। हफ्ते भर के भीतर यह कार्य प्रखंड के सभी पंचायतों में शुरू हो जाएगा।

Share