Home Featured गिट्टी लदे मालगाड़ी को पास कराकर किया गया नए रेल पुल पर ट्रेन का परिचालन का ट्रायल।
Featured - मुख्य - July 24, 2022

गिट्टी लदे मालगाड़ी को पास कराकर किया गया नए रेल पुल पर ट्रेन का परिचालन का ट्रायल।

दरभंगा: हर वर्ष बाढ़ के समय दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित होता रहता है। दरअसल, हायाघाट में पुराने पुल के गार्टर में पानी सट जाने के कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित हो जाता था। पर अब नए पुल पर ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाने से यह समस्या जल्द दूर हो जाने की उम्मीद जग गयी है।

Advertisement

बताते चलें कि दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर हायाघाट में नया पुल बनाया गया है। यह पुल पुराने पुल से करीब तीन मीटर अधिक ऊंचा है। रविवार को इस नए पुल नंबर 16 से रेलवे टीम के नेतृत्व में रेलवे की गिट्टी से लदी बैलास्ट मालगाड़ी को गुजारा गया। एक बैलास्ट मालगाड़ी को पिछले सप्ताह भी इससे गुजारा गया था। इस नए पुल के रेल लाइन कनेक्शन को किशनपुर से जोड़ दिया गया है। दरभंगा की ओर अभी इस कनेक्शन को केवल थलवारा तक ही रखा गया है। इसे दरभंगा तक जोड़ने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। रविवार को बैलास्ट मालगाड़ी के गुजरने के बाद इस मालगाड़ी से लायी गयी गिट्टी को ट्रैक पर बिछाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। निकट भविष्य में इस पुल से ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है।

बैलास्ट मालगाड़ी के गुजरते वक्त समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीईएन वन विनोद कुमार गुप्ता, डिप्टी चीफ इंजीनियर निर्माण रितेश कुमार, एईएन निर्माण दिनेश कुमार, दरभंगा के एईएन विजय शंकर सिंह सहित कई रेल अधिकारी उपस्थित थे।

Share