Home Featured पूजा के लिए कमल फूल तोड़ने गए वृद्ध की डूबने से मौत।
Featured - मुख्य - July 28, 2022

पूजा के लिए कमल फूल तोड़ने गए वृद्ध की डूबने से मौत।

दरभंगा: कठरा पंचायत में पूजा के लिए पोखर में उगे कमल फूल तोड़ने गए एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि पोखर के पास मंदिर में नित्य कमल फूल चढ़ा कर पूजा करते थे। कमल फूल तोड़ने के क्रम में पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गए। जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतक कठरा पंचायत के वार्ड 5 के स्व बटुक झा के 60 वर्षीय पुत्र रामसेवक झा बताया गया।

Advertisement

घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की है। कमल फूल तोड़ने के लिए पोखरे के समीप गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से बुजुर्ग गहरे पानी में चले गए और डूब गए काफी मशक्कत के बाद शव को पोखर से बाहर निकला गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

Share