Home Featured महिनाम स्वास्थ्य उपकेंद्र पर सप्ताह में तीन दिन होगा ओपीडी का संचालन, सीएस ने जारी किया आदेश।
Featured - मुख्य - July 29, 2022

महिनाम स्वास्थ्य उपकेंद्र पर सप्ताह में तीन दिन होगा ओपीडी का संचालन, सीएस ने जारी किया आदेश।

दरभंगा: जिले के बेनीपुर आवस्थित महिनाम स्वास्थ्य उपकेंद्र पर अब सप्ताह में तीन दिन ओपीडी की सेवा उपलब्ध होगी। शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार उन्होंने बहेड़ा पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना स्नेही को सप्ताह में तीन दिन ओपीडी चलाने का निर्देश दिया। इन आदेश के जारी होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।

Advertisement

बताते चलें कि गुरुवार को कोविड टीकाकरण के महा अभियान के निरीक्षण के दौरान सीएस डॉ अनिल कुमार ने बहेड़ा पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना स्नेही को सप्ताह में 3 दिन ओपीडी चलाने का निर्देश दिया।

सीएस इस दौरान कहा कि बहेड़ा पीएचसी के उपलब्ध संसाधन में ही महिनाम स्वास्थ्य उपकेंद्र में सप्ताह में तीन दिन ओपीडी का संचालन कराएं।

Share