Home Featured एसडीपीओ के नेतृत्व में आयोजित हुई पुलिस पदाधिकारियों की बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए गए निर्देश।
Featured - मुख्य - July 29, 2022

एसडीपीओ के नेतृत्व में आयोजित हुई पुलिस पदाधिकारियों की बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए गए निर्देश।

दरभंगा: बिरौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चन्द्र चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों एवं इंस्पेक्टरों की बैठक आयोजित की गयी।

अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से आयोजित इस बैठक में एसडीपीओ श्री चौधरी ने सभी थानाध्यक्षों को उनके क्षेत्र के आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों एवं उनके संरक्षकों की सूची बनाने का निर्देश दिया।

Advertisement

उन्होंने आगामी मुहर्रम त्योहार को लेकर विशेष चौकसी बरतने तथा अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने मे निर्देश दिया। साथ ही पुलिस की गश्ती के दौरान चौकसी बढाने तथा लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम, बिरौल के पुनि सह थानाध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह, कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अमित कुमार, घनश्यामपुर थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण, जमालपुर थानाध्यक्ष शशिकांत बैठा, बड़गांव ओपी अध्यक्ष नमो नारायण राय, तिलकेश्वर ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार आदि शामिल थे।

Share