
जोर शोर से जारी है विश्वस्तरीय सोसाइटी वीणा वाटिका का निर्माण कार्य।
दरभंगा: दरभंगा सहित पूरे उत्तर बिहार का आधुनिक सुविधाओं के साथ पहला विश्वस्तरीय सोसाइटी वीणा वाटिका का निर्माण कार्य शहर के दिल्ली मोड़ के निकट अवस्थित बद्रीनगर में जोर शोर से चल रहा है। सोसाइटी की खूबियां एवं सुविधाओं के अलावा इसका जगह चयन भी लोगों को काफी लुभा रहा है। हवाई अड्डा और एनएच के बगल में अवस्थित होना इसकी खूबसूरती को और चार चांद लगा रहा है।
मंगलवार को इस सोसाइटी के निर्माता जाने माने बिल्डर केकेटी कंस्ट्रक्शन प्रा0 लि0 के चेयरमैन कृष्णकांत ठाकुर ने निर्माण स्थल का स्वयं निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जमीन मालिक बद्री पूर्वे एवं अन्य सम्बन्धित कर्मी भी उपस्थित थे।
वीणा वाटिका सोसाइटी के निर्माण के सम्बंध में जानकारी देते हुए केकेटी कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन कृष्णकांत ठाकुर ने बताया कि अब लोगों को बड़े शहरों की तरह दरभंगा में भी सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आवासीय फ्लैट आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

श्री ठाकुर ने कहा कि इस वाटिका में 528 आवासीय फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही स्वीमिंग पूल, इनडोर आउटडोर प्लेग्राउंड, मल्टीपर्पस हॉल, मंदिर, पार्क, जिम सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस तरह बड़े शहरों की तरह दरभंगा में भी लोग फ्लैट कल्चर का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि वीणा वाटिका में फ्लैट बुकिंग का रफ़्तार काफी उत्साहवर्धक है। साथ ही श्री ठाकुर ने लोगों को आस्वस्त किया की कंपनी द्वारा किया जा रहा हर कमिटमेंट ससमय पूर्ण किया जायेगा।

