Home Featured कार की ठोकर से बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम।
Featured - मुख्य - August 19, 2022

कार की ठोकर से बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम।

दरभंगा: शुक्रवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के धोई पंचायत के कल्याणा के निकट सड़क दुर्घटना में एक 7 साल के बच्चे की मौत के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने दोनार – बेनीपुर मुख्य सड़क को घंटो जाम कर दिया। पुलिस द्वारा समझाने बुझाने के बाद करीब चार घंटे बाद सड़क जाम खत्म हुआ।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे दोनार की ओर से सोनकी की तरफ जा रही एक कार की ठोकर से कल्याणा निवासी अमर नाथ मंडल के सात साल के पुत्र जगन्नाथ कुमार को ठोकर लग गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके विरोध में मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सुबह सात बजे से ही सड़क जाम कर किया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगो को समझाने के बाद जाम को छुड़ाया गया।

वही मृतक के चाचा दिलीप मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब सातबजे रोड क्रॉस करने के दौरान पश्चिम की ओर से आ रहे कार ने उनके भतीजा जगरनाथ कुमार को धक्का मार कर भागने लगे सभी लोग मिलकर करीब दो किलोमीटर खदेड़ कर गाड़ी और ड्राइवर को पकड़ा गया। वही ड्राइवर को सोनकी ओपी ने अपने हिरासत में ले लिया एवं गाड़ी कोघटनास्थल पर ले आए। मृतक के पिता ने सोनकी ओपी के पुलिस दुर्व्यवहार किया गया। इसी को लेकर दोनार – बेनीपुर मुख्य सड़क को करीब 4 घंटा जाम रखा रखा गया। बाद मेंप्रशासन के आश्वासन पर जाम को छोड़ा गया।

Share