Home Featured जनमानस के कल्याणार्थ होता है भक्ति भजन: ओमप्रकाश।
Featured - मुख्य - August 28, 2022

जनमानस के कल्याणार्थ होता है भक्ति भजन: ओमप्रकाश।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: भक्ति भजन का आयोजन जनकल्याण केलिए होता है। इसका उदेश्य विश्व कल्याण के साथ साथ समस्त जीवों का कल्याण होता है।

उक्त बातें युवा व्यवसायी सह चर्चित समाजसेवी ओमप्रकाश झा ने कहीं। वे शनिवार की संध्या अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति के तत्वाधान में मनोकामना मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में भाग लेने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि वे कई दिनों से इस आयोजन में शामिल होना चाहते थे। पर व्यवसायिक व्यस्तता के कारण अक्सर दरभंगा से बाहर रहने के कारण भाग नही ले पा रहे थे। परंतु आज बजरंगबली की कृपा से सपरिवार इस आयोजन में भाग लेने म अवसर मिला। उन्होंने लोगों से इस आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लेने की।अपील की ताकि सनातन धर्म के प्रति लोगों की आस्था बनी रहे।

Advertisement

साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन सामूहिक सहयोग से होता है। अतः हर व्यक्ति को यथासंभव सहयोग प्रदान करना चाहिए। यह उनका भाग्य है कि इस सातवें आयोजन में उन्हें सहयोग का भी मौका संगठन द्वारा प्रदान किया गया।

मौके पर मौजूद समिति के अध्यक्ष अमरनाथ गामी ने कहा कि महज पांच लोगों के साथ शुरू किए गए इस अभियान में आज हजारों लोग जुट रहे हैं। इस आयोजन का विस्तार जिले के कई क्षेत्रों के साथ साथ पड़ोसी राज्य झारखंड में भी हो रहा है। हर हिन्दू की इच्छा है कि वे संगठित हों। इसी का परिणाम है कि छोटा सा अभियान आज बड़ा स्वरूप ले रहा है।

Share