Home Featured ब्राह्मणों को एक मंच पर लाने केलिए ब्राह्मण फेडरेशन ने किया समन्वय समिति का गठन।
Featured - मुख्य - August 28, 2022

ब्राह्मणों को एक मंच पर लाने केलिए ब्राह्मण फेडरेशन ने किया समन्वय समिति का गठन।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: रविवार को शहर के सुंदरपुर स्थित ब्राह्मण फेडरेशन के जिलाध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा के आवास पर फेडरेशन की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार एवं अलग अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे ब्राह्मणों को एक मंच पर लाने हेतु कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इसके अलावा अलग अलग संगठन एवं विचारधारा के लोगों को भी समाज हित में एक मंच पर लाने हेतु समन्वय समिति का निर्माण किया गया। इस समिति के मधुबनी जिला संयोजक का भार डॉ संजीव कुमार झा तथा दरभंगा जिला संयोजक का भार गोपाल चौधरी को दिया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में मौजूद ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ उदभट मिश्रा ने दोनों संयोजकों के नाम की घोषणा की तथा भविष्य केलिए शुभकामनाएं दी।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष रंजीत झा गगन, विक्रम झा, आलोक आशीष, ओमप्रकाश झा, मुकेश पाठक, राकेश झा, रमेश झा, आशीष महापात्रा आदि उपस्थित थे।

Share