Home मुख्य संगठन विस्तार को लेकर आयोजित हुई ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक, मनोहर झा बनाये गए सिंहवाड़ा के प्रखंड अध्यक्ष।
मुख्य - September 4, 2022

संगठन विस्तार को लेकर आयोजित हुई ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक, मनोहर झा बनाये गए सिंहवाड़ा के प्रखंड अध्यक्ष।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जाने माने समाजसेवी सह मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोहर झा ने ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ करीब आधा दर्जन समर्थकों ने भी ब्राह्मण फेडरेशन की सदस्यता ग्रहण की।

रविवार को सिंहवाड़ा प्रखंड के सनहपुर गांव ने भाग्य नारायण झा के आवास पर आयोजित ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा ने पीला गमछा से सम्मानित करते हुए उन्हें ब्राह्मण फेडरेशन की सदस्यता दिलायी। साथ ही सिहवाड़ा के प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व भी उन्हें सौंपा गया। इस दौरान सदस्यता ग्रहण करने वालों में भाग्य नारायण झा, अनिल झा, तृप्ति नारायण झा, शंकर झा, अरुण झा एवं शंकर मिश्र आदि शामिल थे।

Advertisement

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा ने कहा कि संगठन विस्तार को लेकर जिले के सभी क्षेत्रों में बैठक कर टीम का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में सनहपुर में पंचायत उपमुखिया अनिल झा सहित अन्य ग्रामीणों ने सदस्यता ग्रहण किया है तथा संगठन को गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

मौके पर मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ उदभट मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा लगातार ब्राह्मण समाज के लोगों को शिक्षित, संगठित, स्वावलंबी और संस्कारी बनाने हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा समाज के लोगों में परस्पर सहयोग एवं सहकार की भावना को बढ़ाने पर जोर देने की चर्चा सदस्यों के बीच हुई है।

जिला संयोजक गोपाल चौधरी ने ब्राह्मणों को अपने परिवार एवं समाज के लोगों से संर्पक बनाये रखने एवं जरूरत पड़ने पर एक दूसरे के सहयोग में आगे आने का आह्वान किया।

Share