
रिटायर फौजी से 50 हजार रुपए छीन कर फरार हुए बाइक सवार उच्चके।
दरभंगा: शहर एवं में हर तरह के अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ी हुई है। विशेष रूप से शहर एवं शहर से सटे लहेरियासराय तथा बहादुरपुर थानाक्षेत्र में शायद ही कोई ऐसा दिन बीतता हो जब लूट, चोरी, छिनतई, चाकूबाजी आदि की खबरें न आती हों। इसी क्रम में एकबार पुनः बहादुरपुर थाना क्षेत्र से सेवानिवृत्त फौजी से बाइक सवार दो उचक्कों द्वारा बैग में रखे 50 हजार रुपए छीन कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है।

दरअसल, थाना क्षेत्र के डरहार गांव निवासी फौज से सेवानिवृत्त हवलदार रामप्रवेश चौधरी सोमवार को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से 50 हजार रुपए निकालकर घर जाने के लिए निकले लेकिन वर्षा होने के कारण कुछ देर एक दुकान पर बैठ गए। वर्षा छूटने के बाद वह अपने घर की ओर निकले जहां चट्टी चौक रेलवे क्रॉसिंग पार करने के बाद रिक्शा पकड़ कर घर जा रहे थे। इसी दौरान गोविंदपुर दुर्गा मंदिर के पास एक बाइक सवार दो उचक्के उनके रिक्शा के पास आकर रुके और हाथ से बैग छीन कर फरार हो गये।
घटना के समय श्री चौधरी से ने चोर चोर का हल्ला किया गया, लेकिन जबतक लोग कुछ समझ पाते, तबतक बाइक सवार दोनों उचक्के फरार हो गए थे। इसकी शिकायत बहादुरपुर थाना में किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सेवानिवृत्त फौजी के आवेदन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

