Home Featured बाइक चोरी कर भाग रहा युवक रंगे हाथ धराया।
Featured - मुख्य - September 20, 2022

बाइक चोरी कर भाग रहा युवक रंगे हाथ धराया।

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया से मोटरसाइकिल चोरी करते एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया।

धराए आरोपित की पहचान विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर मुहल्ला के रहनेवाले मनीष कुमार दत्त के रूप में हुई है।

Advertisement

बहेड़ा थाना क्षेत्र के उफरदाहा गांव निवासी अजय रंजन मसाला खरीदने इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचा था। मसाला दुकान के सामने अजय की गाड़ी लगी थी। इसी बीच मनीष बाइक वहां से लेकर भागने लगा। उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Share