
Home Featured पार्षद पद के लिए रियासत अली ने किया नामांकन दाखिल, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत।
पार्षद पद के लिए रियासत अली ने किया नामांकन दाखिल, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत।
दरभंगा: नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चालू है। इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड संख्या 37 से रियासत अली उर्फ टिंकू ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद सैकड़ों की तादाद में आए समर्थकों ने रियासत अली उर्फ टिंकू के समर्थन में नारेबाजी करते हुए फूल माला एवं रंग गुलाल से अभिनंदन किया।
वहीं पत्रकार से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि अपने वार्ड की जनता के लिए मैं सदा तत्पर रहा हूं और वार्ड के विकास के लिए काम करते आ रहा हूं इसी का नतीजा है कि इस बार भी जनसमर्थन ने हमें पुनः चुनाव में उतारने का काम किया है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी भी वार्ड में विकास का काम बहुत बचा हुआ उसको भी पूर्ण करना है क्योंकि वार्ड हो या घर काम खत्म नहीं होता है लगातार लोग काम करते रहते हैं तभी जाकर विकास कहलाता है।

