
उप महापौर पद के लिए अर्चना झा ने किया नामांकन दाखिल, विकास को बतायी प्राथमिकता।
दरभंगा: शनिवार को दरभंगा नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन युवा समाजिक कार्यकर्ता बालेंदु झा अपने पत्नी अर्चना झा के साथ उप महापौर पद के लिए नामांकन के लिए पहुंचे।
जहां विकास भवन में नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उप महापौर प्रत्याशी अर्चना झा ने कहा कि पहली बार महापौर एवं उपमहापौर चुनने का मौका जनता के हाथ आया है, नहीं तो इससे पूर्व चंद धनवान लोग पैसे के बल पर चुने जाते थे। इसीलिए जनता इस बार काफी सोच समझ कर लेगी और जनता के आवाज को उठाने वाले लोगों को चुन कर भेजेगी।

वहीं बालेंदु झा ने कहा कि पिछले बीस वर्षों से आम लोगों के समस्याओं के लिए वे आवाज उठाते आए है और जब कोरोना जैसी महामारी में जब लोग घरों से बाहर नहीं निकलते थे तब हम युवाओं ने पीड़ित की सेवा में तत्पर थे, जिसे दरभंगा की जनता ने नजदीक से देखा है और वो सोच समझ कर फैसला लेगी।

