Home Featured विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - September 25, 2022

विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: बहेड़ा थाना की पुलिस ने बीती रात विभिन्न कांड में फरार चल रहे आरोपियों को अलग-अलग गांव में छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष राज किशोर कुशवाहा ने बताया कि बेनीपुर निवासी मोहन गड़ेरी हत्याकांड के अभियुक्त हैं, रढ़ियाम निवासी वीर कुमार यादव व शोभित यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

वहीं, दूसरी ओर क्षेत्र के बसौली एवं नार बांध पर छापेमारी कर तीन शराब व्यवसाई को भी गिरफ्तार किया। बताया कि बसौली के मनीष राम के घर छापेमारी कर 2 लीटर देसी शराब के साथ मनीष को गिरफ्तार कर लिया तथा नार बांध में छापेमारी कर अतहर निवासी लखेंद्र पासवान व प्यारे पासवान को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

Share