Home Featured शहर के कई इलाकों में बिजली रहेगी बाधित।
Featured - मुख्य - September 26, 2022

शहर के कई इलाकों में बिजली रहेगी बाधित।

दरभंगा: मंगलवार को शहर के कई इलाकों में बिजली बाधित रहेगी। इसको लेकर सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता चिंटू पांडे ने बताया कि पावर सब स्टेशन मेसा से निकलने वाली 11 केवीए टावर फीडर में हसन चौक के पास गार्ड वायर लगाने का कार्य किया जाएगा। जिसके कारण मंगलवार को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक टावर फीडर और सुरक्षा के लिए एरिया बोर्ड फीडर बंद रहेगा। लालबाग, टावर चौक, बड़ा बाजार, हसन चौक, राजकुमारगंज, जीएम रोड, मिर्जापुर, गुल्लुवारा, मशरफ बाजार, कटकी बाजार आदि जगहों का बिजली प्रभावित रहेगी।

Advertisement
Share