Home Featured मातृ शक्ति की शक्ति जुड़ने से और अधिक शक्तिशाली होगा ब्राह्मण फेडरेशन: उदय शंकर चौधरी।
Featured - मुख्य - September 27, 2022

मातृ शक्ति की शक्ति जुड़ने से और अधिक शक्तिशाली होगा ब्राह्मण फेडरेशन: उदय शंकर चौधरी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: नवरात्रि में शक्ति की उपासना की जाती है और नारी को शक्ति का रूप माना गया है। ऐसे में नवरात्रि के अवसर महिलाओं के ब्राह्मण फेडरेशन से जुड़ने से निश्चित रूप से फेडरेशन को मजबूती मिलेगी। मातृ शक्ति की शक्ति जुड़ने से ब्राह्मण फेडरेशन और अधिक शक्तिशाली होगा।

Advertisement

उपरोक्त बातें ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने सोमवार को अपने बलभद्रपुर अवस्थित आवास पर आयोजित ब्राह्मण फेडरेशन के बैठक में कहीं। इस बैठक में ब्राह्मण फेडरेशन के महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष वंदना झा के नेतृत्व में सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी पांच महिलाओं ने ब्रह्मण फेडरेशन की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में चित्रलेखा देवी, पुनीता देवी, पूनम देवी, सुजाता देवी, मंजू देवी आदि शामिल थीं।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ उदभट मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रंजीत झा गगन, प्रदीप चौधरी, विक्रम झा आदि भी मौजूद थे।

Share