
महिला स्वच्छता जागरूकता अभियान का पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित।
दरभंगा: मनीगाछी प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मपुर पंचायत में मंगलवार को महिला स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का 5 दिवसीय आयोजन ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन के सहयोग से किया गया। स्वच्छ भारत – सुन्दर भारत कार्यक्रम में डॉ शैलेश मिश्र एवं आशा कार्यकर्ता उषा के द्वारा महिलाओं को स्वच्छता के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। तथा उनके बीच सेनेटरी नैपकिन, स्वच्छता कीट तथा डस्टबिन वितरण किया गया।

मौके पर संस्था के अध्य्क्ष अभिषेक मिश्र ने बताया कि देश के विभन्न स्थानों पर संस्था द्वारा महिला स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर समाजसेवी प्रो. प्रकाश चंद्र मिश्र पप्पू भी मौजूद थे।

