Home Featured अवैध राशि निकासी मामले को लेकर पंसस सदस्यों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन।
Featured - मुख्य - September 27, 2022

अवैध राशि निकासी मामले को लेकर पंसस सदस्यों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन।

दरभंगा: बहादुरपुर पंचायत समिति सदस्य संघ ने प्रखंड प्रमुख द्वारा 72 लाख रुपये की कथित निकासी मामले में जांच के लिए सीपीआईएम विधायक दल के नेता को ज्ञापन सौपा है। विभूतिपुर विधानसभा के विधायक अजय कुमार को मंगलवार को सर्किट हाउस में पंचायत समिति सदस्य संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौपा।

Advertisement

संघ ने विधायक से कहा कि बहादुरपुर पंचायत समिति मद की 72 लाख रुपये की राशि प्रखंड प्रमुख रूबी राज एवं बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी अलख निरंजन के द्वारा अवैध तरीके से निकासी विभूतिपुर विधायक एवं सीपीआईएम विधायक दल के नेता अजय कुमार को जापान के माध्यम से जांच कराने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में पंचायत समिति सदस्य संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गंगा प्रसाद साहू के साथ रामभद्रपुर पंचायत की सदस्य गुड्डी देवी, मीना देवी, निशा रंजन के प्रतिनिधि राजेश रंजन, सुरज बैठा, सिमरा निहालपुर के राजेश कुमार साह, कुशोथर के राजेश कुमार झा ने मिलकर ज्ञापन सौपा है। मौके पर विधायक ने इस मामले को उचित पटल पर उठाने की बात बताई।

Share