
बैंगलोर से उड़ी फ्लाइट दरभंगा के बदले पहुंची हैदराबाद, यात्रियों ने किया हंगामा।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: लगता है कि दरभंगा एयरपोर्ट को बंद करने की साजिश तेज हो गयी है। कभी फ्लाइट कैंसिल तो कभी किराया में भारी बढ़ोतरी तो कभी फ्लाइट को कहीं से कहीं डाइवर्ट कर दिया जाता है। कुल मिलाकर मंशा ऐसी लगती है कि लोग थक हार कर दरभंगा एयरपोर्ट का उपयोग बंद कर दें और सरकार को एयरपोर्ट बंद करने का मौका मिल जाए।
ऐसा ही एक और मामला बुधवार को एकबार फिर सामने आया। दरअसल, बैंगलोर से दरभंगा केलिए चली स्पाइसजेट कम्पनी की फ्लाइट एसजी 493 बैंगलोर से खुलने के बाद दरभंगा नहीं पहुँच सकी। खुलने के बाद काफी देर तक यात्रियों को हवा में घुमाने के बाद इसे हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया। फिर दूसरे फ्लाइट से सभी यात्रियों को वापस बैंगलोर भेजने की घोषणा की गयी, वह भी कई घंटे के बाद की फ्लाइट से। इससे फ्लाइट में मौजूद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा लोग फ्लाइट में ही हंगामा करने लगे। फ्लाइट से उतरने के बाद भी बहस जारी रही।

बताया जाता है कि फ्लाइट में यात्रियों की अच्छी खासी संख्या थी। अधिकांश लोग पर्व त्योहार में वापस आ रहे थे तो कई छात्र परीक्षा देने दरभंगा आ रहे थे। यात्रियों द्वारा पूछने पर भी कारण के विषय में कुछ खास नही बताया गया। केवल तकनीकी कारण बताया गया।
दरभंगा एयरपोर्ट के साथ लगातार हो रहे रवैये को देखते हुए कहीं न कहीं इसे बंद करने की चल रहे चर्चा को बल तो जरूर मिलता है।

