Home Featured ड्यूटी से लौट रहे चौकीदार हुए ब्रेन हैमरेज का शिकार, इलाज के दौरान हुई मौत।
Featured - मुख्य - September 29, 2022

ड्यूटी से लौट रहे चौकीदार हुए ब्रेन हैमरेज का शिकार, इलाज के दौरान हुई मौत।

दरभंगा: बुधवार की रात ब्रेन हैमरेज के कारण मनीगाछी थाना के चौकीदार विष्णुदेव पासवान की मौत इलाज के दौरान हो गयी। 52 वर्षीय चौकीदार विष्णुदेव पासवान मूल रूप से मनीगाछी थानाक्षेत्र के कनोखर गांव के रहने वाले थे। उनका कार्यक्षेत्र मकरन्दा था।

मौत की सूचना पर दरभंगा जिला चौकीदार एवं दफादार संघ के जिलाध्यक्ष मनीष पासवान ने उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

Advertisement

घटना के विषय में जानकारी देते हुए मनीष पासवान ने बताया कि मंगलवार की शाम ड्यूटी से घर लौटते समय विष्णुदेव पासवान की तबियत बिगड़ गयी और वे अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें किसी तरह उठाकर इलाज केलिए दरभंगा के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पता चला कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ है। इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात उनकी मौत हो गयी।

श्री पासवान ने कहा कि चौकीदार संघ मृतक के परिजनों को यथाशीघ्र सभी सरकारी लाभ दिलाने का हरसम्भव प्रयास करेगा।

Share