Home Featured नगद सहित लाखों के जेवरात की चोरी, आरोपी गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - September 29, 2022

नगद सहित लाखों के जेवरात की चोरी, आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला शंकर मोहल्ले में मंगलवार की रात एक घर से 70 हजार नगद सहित लाखों रुपये के आभूषण एवं मोबाइल फोन की चोरी कर ली गई। घटना के समय गृहस्वामी दूसरे कमरे में सोए हुए थे।

Advertisement

घटना को लेकर पीड़ित अशोक महतो की पत्नी किरण देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी दर्ज कर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने गुप्त सूचना के आधार पर बेला जलान कॉलेज निवासी कन्हैया महतो के घर में छापेमारी की। इस दौरान उसके घर आमें तकिया के नीचे से चुराए गए 70 हजार नगद, मोबाइल एवं कई आभूषण बरामद किये। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना ले आई। चोर कन्हैया महतो से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद नीम पोखर निवासी सोनार राहुल साह को गिरफ्तार किया गया। राहुल के पास से चोरी की हनुमानी बरामद की गई है।

Share