Home Featured उत्पाद विभाग के अभियान में 27 पियक्कड़ समेत दस शराब कारोबारी गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - October 1, 2022

उत्पाद विभाग के अभियान में 27 पियक्कड़ समेत दस शराब कारोबारी गिरफ्तार।

दरभंगा: बिहार में कई वर्षों से शराब बंदी लागू है इसके बावजूद लोग शराब के कारोबार में जुड़े हुए हैं और शराब पी रहे हैं ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए और इस शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए

दरभंगा में उत्पाद विभाग द्वारा अभियान चलाकर शराब कारोबारीयों और पियक्कड़ों का धरपकड़ किया जा रहा है।

अभियान के तहत 27 आदमी को शराब पीने के मामले में और शराब बेचने के मामले में 10 लोगों सहित करीब 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पांच महिला शराब कारोबारी भी शामिल हैं।

सभी लोगों को दरभंगा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार कर उत्पाद हाजत दरभंगा में लाकर बंद कर दिया गया था जहां से आगे की प्रक्रिया एवं न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद इंस्पेक्टर सुदेश्वर लाल ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को पटना द्वारा शराब और शराब कारोबारियों के विरुद्ध महा अभियान चलाया जा रहा है। शराब ना बिके इसके लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है और जो दोबारा पकड़े जा रहे हैं उनको एक साल की सजा भी करवाई जा रही है। इसमें कुल 16 लीटर देसी  शराब की बरामदगी हुई है एवं ब्रेथ एनालाइजर में शराब पीने की पुष्टि की गई है जिसमें 5 महिला शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Share